फतेहपुर। शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय (राजकीय आश्रम पद्धति) खासमऊ खागा में कक्षा 6, 7, 8 और 9 में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। रविवार को शाम 4:30 बजे सीडीओ की अध्यक्षता में विद्यालय परिसर में प्रवेश समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सीडीओ ने निर्देश दिए कि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 28 फरवरी तक बच्चे आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए प्रचार-प्रसार और बीईओ के जरिये बच्चों को ऑनलाइन आवेदन के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया गया।
बैठक में यह भी तय किया गया कि प्रवेश परीक्षा के प्रश्नपत्र का निर्माण और परिणाम का मूल्यांकन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा पूरी सावधानी और पारदर्शिता के साथ किया जाएगा। परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह सीसीटीवी निगरानी में संपन्न कराई जाएगी।
जिला समाज कल्याण अधिकारी अवनीश कुमार यादव ने बताया कि प्रवेश के इच्छुक छात्र 28 तक वेबसाइट ats.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।