बहुआ। उपकेंद्र बहुआ की बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गयी है। लगातार हो रही बिजली कटौती से गुस्साए ग्रामीणों ने बुधवार को उपकेंद्र में हंगामा कर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
मंगलवार शाम आठ बजे से बुधवार दोपहर तक बहुआ उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति बाधित रही। ग्रामीण छोटू गुप्ता, दिनेश सिंह गौतम, महेश विश्वकर्मा, कामता गुप्ता, जितेंद्र ननका, संतोष द्विवेदी, वीपी, लाला खान, राजेंद्र कुमार ने कहा कि शाम होते ही उपकेंद्र को संविदा कर्मियों के हवाले कर दिया जाता है। उपकेंद्र के अवर अभियंता शहर में आवास बनाकर रह रहे हैं। जेई अमित कुमार ने बताया कि उपकेंद्र की मशीन व ब्रेकर में फाल्ट से आपूर्ति बाधित रही। संविदा कर्मी हड़ताल पर हैं। इससे सही कराने में कुछ देर लगी। संवाद
फतेहपुर। लोक निर्माण विभाग मिनिस्टीरियल एसोसिएशन की ओर से बुधवार को महाधिवेशन का आयोजन किया गया। प्रांतीय कार्यकारिणी के संरक्षक अशोक कुमार पांडेय ने अध्यक्षता की। महाधिवेशन में प्रयागराज क्षेत्र के नवनिर्वाचित क्षेत्रीय अध्यक्ष अंकुर बाजपेई व महामंत्री श्रीप्रकाश सिंह का स्वागत किया। इस मौके पर मणिभूषण पांडेय, नीरज कुमार द्विवेदी, शिवकुमार, राशिद नसीर, अशफाक खां, सतरोहन, आशीष कुमार, शत्रुघन, शैलेश सिंह, बैजनाथ, अनिल कुमार मौजूद रहे। संवाद