फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: गैस सिलिंडर की कालाबाजारी का आरोप, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
फोटो-04-बैठक करते पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति के पदा​धिकारी। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
फतेहपुर। पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक रविवार को कैप्टन रामराज सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में गैस सिलिंडर की कालाबाजारी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। पूर्व सैनिकों ने आरोप लगाया कि जरूरतमंदों को गैस नहीं मिल रही जबकि बड़े पैमाने पर सिलिंडरों की कालाबाजारी की जा रही है।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष विद्याभूषण तिवारी शामिल हुए। पूर्व सैनिकों ने बताया कि कई उपभोक्ताओं की ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो पा रही है और एजेंसी पर लाइन लगाने के बाद भी सिलिंडर उपलब्ध नहीं हो रहा।

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ गैस एजेंसियों में संचालक, मैनेजर और डिलीवरी कर्मी अपने परिवार के नाम पर कई कनेक्शन दर्ज कराकर पहले उन्हीं पर बुकिंग करा लेते हैं और सिलिंडर की डिलीवरी भी पहले उन्हें ही दी जाती है।
विज्ञापन

इसके बाद जरूरतमंद लोगों को गैस सिलिंडर महंगे दामों पर बेचा जाता है। शिकायत है कि कुछ स्थानों पर सिलिंडर 2000 रुपये तक में बेचे जा रहे हैं। साथ ही बड़ी मात्रा में सिलिंडर मिठाई की दुकानों, होटल-रेस्टोरेंट और शादी-ब्याह में भी अधिक कीमत पर दिए जा रहे हैं।
बैठक में निर्णय लिया गया कि संभावित कालाबाजारी पर नजर रखेंगे और संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी देंगे। यदि इस पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
बैठक के अंत में सभी पूर्व सैनिकों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जागृति तिवारी, शेख अब्दुल खालिद, अरविंद कुमार, रामशंकर पांडेय, रामेंद्र सिंह, उमेश चंद तिवारी, भगवान दीन आदि मौजूद रहे।

फोटो-04-बैठक करते पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति के पदाधिकारी। स्रोत स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें