फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: हल्के बादलों के बीच बढ़ेगी गर्मी, 20 तक बारिश के आसार नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले में रविवार सुबह मौसम ने करवट ली। सुबह करीब 6 से 7 बजे के बीच हल्की बूंदाबांदी हुई और करीब 8 बजे तक आसमान में बादल छाए रहे। इसके बाद मौसम साफ हो गया और दिन चढ़ने के साथ तेज धूप निकलने से गर्मी का असर महसूस किया गया।
विज्ञापन

भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 16 से 20 मार्च के बीच जिले में आसमान में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इन दिनों हवा की दिशा उत्तर पश्चिम से उत्तर पूर्व की ओर रहने की संभावना है और हवा की गति सामान्य रहेगी। सुबह और रात के समय हल्की ठंडक महसूस हो सकती है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी बढ़ेगी।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र फतेहपुर के कृषि मौसम विज्ञान विषय वस्तु विशेषज्ञ वसीम खान ने बताया कि आगामी दिनों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है और बारिश की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें