फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दूसरी शादी कर पहली को दिया तीन तलाक, आठ पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने महिला को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। इसके बाद दूसरी साथी कर ली। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने पति समेत आठ ससुरालियों के खिलाफ शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के पीरनपुर नजबद्दीन शाह बाबा रोड निवासी खुशबू ने पुलिस को बताया कि उसका निकाह 13 अप्रैल 2019 को गुजरात जिले के चिखली थाना क्षेत्र के खुंडी नवसान खूड़ी गांव निवासी रमजू शेख के पुत्र अल्ताफ के साथ हुआ था। शादी बाद ससुरालीजन दहेज में पांच लाख की मांग करने लगे।
विरोध पर पति अल्ताफ, सास रजिया, ससुर रमजू शेख, जेठ सरफराज शेख, जेठानी फरहाना, ननंद निशा, हिना बहनोई सूफियान व छोटी ननद हिना प्रताड़ित करने लगे। वर्ष 2021 में गर्भवती होने पर घर से निकाल दिया। मायके में सात अक्तूबर 2021 को पुत्र ताहा हुआ।
विज्ञापन

करीब पांच माह बाद ससुराल पहुंची। यहां ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर 23 मई 2023 को पीटकर घर से निकाल दिया। इससे वह मायके आ गई। 22 दिसंबर को पति ने मायके आकर कहा कि उसने दूसरी शादी कर ली है और तीन बार तलाक बोल चला गया।
विज्ञापन

मामले की कोतवाली में शिकायत की। सुनवाई नहीं होने पर एसपी से मिली। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें