फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: महिला की हत्या के बाद बोरी में भरकर शव फेंका

विज्ञापन
फोटो-26-घटनास्थल की जांच करते एसपी। संवाद
विज्ञापन
खागा। प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर इस्कुरी गांव के सामने ओवरब्रिज की सर्विस लेन के नीचे शुक्रवार सुबह बोरी में बंद महिला का शव मिला। शव की स्थिति देखकर आशंका जताई जा रही है कि महिला की पहले हत्या की गई और फिर शव यहां फेंका गया। पुलिस आसपास के जनपदों में लापता महिलाओं के रिकॉर्ड के आधार पर शिनाख्त में जुटी है।
विज्ञापन

खागा कोतवाली क्षेत्र में मिले शव की उम्र लगभग 32 से 35 वर्ष बताई जा रही है। ग्रामीणों ने सुबह हाईवे किनारे नाले के नीचे पीले रंग की बड़ी बोरी देखी। बोरी टायर के ट्यूब से बंधी हुई थी। शुरुआत में किसी ने ध्यान नहीं दिया लेकिन करीब 10 बजे दुर्गंध आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बोरी खोली गई तो उसमें महिला का शव मिला।
महिला ने मैरून रंग का कढ़ाईदार कुर्ता-सलवार पहना था। कानों में पीली धातु के टॉप्स और हाथों में चूड़ियां थीं। इससे उसके शादीशुदा होने की संभावना जताई जा रही है। चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं और जीभ बाहर निकली हुई थी। आशंका है कि गला दबाकर हत्या की गई और पहचान छिपाने के लिए शव बोरी में भरकर फेंका गया।
विज्ञापन

एसपी अभिमन्यु मांगलिक, एएसपी ज्ञानप्रकाश राय और सीओ दुर्गेश दीप फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस का मानना है कि हत्या कहीं और की गई और शव को कोतवाली क्षेत्र में लाकर फेंका गया है।
एसपी ने बताया कि शिनाख्त के लिए कौशाम्बी, बांदा, चित्रकूट और रायबरेली सहित आसपास के जिलों में गुमशुदा महिलाओं की जानकारी जुटाई जा रही है। सात पुलिस टीमें गठित कर जांच तेज कर दी गई है। पोस्टमार्टम हाउस में शव रखवाया गया है और शिनाख्त के लिए 72 घंटे तक शव सुरक्षित रखा जाएगा।


पीली बोरी बांधे बाइक सवार कैमरे में कैद, जांच तेज

घटना के खुलासे के लिए गठित सात पुलिस टीमें हाईवे किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं। जांच के दौरान एक होटल के कैमरे में एक संदिग्ध बाइक सवार दिखाई दिया है। बाइक के पीछे पीले रंग की बोरी बंधी नजर आ रही है। पुलिस फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान और उसकी गतिविधियों की जांच में जुटी है।

पहले भी खागा में कई महिलाओं के शव मिले

खागा कोतवाली क्षेत्र के प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर इससे पहले भी कई महिलाओं के शव मिल चुके हैं। करीब तीन वर्ष पूर्व सिर कटी युवती का शव और दो वर्ष पूर्व अधजली युवती का शव मिला था। इन मामलों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें