फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पत्नी से दुष्कर्म की कोशिश के बाद युवक ने दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। महिला से दुष्कर्म की कोशिश के बाद भाई ने पत्नी को कोर्ट परिसर में तीन तलाक दे दिया। मामले में कोर्ट के आदेश पर बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस ने सात ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि उसका निकाह लखनऊ निवासी एक व्यक्ति के साथ 13 नवंबर 2021 को हुआ था। निकाह के बाद ससुराली दहेज में दो लाख और चेन की मांग करने लगे। संतान न होने का ताना देकर प्रताड़ित किया।
आरोप है कि पति, सास, चार ननद और देवर ने उसे चार अक्तूबर 2024 को पीटकर घर से निकाल दिया। परिजन और ससुरालियों के बीच पंचायत के बाद विदाई हुई। ससुराल पहुंचने पर 24 जनवरी 2025 की रात देवर ने पानी लाने के बहाने कमरे बुलाया और दुष्कर्म की कोशिश की।
विज्ञापन

शोर सुनकर ससुराली पहुंचे। ससुरालियों ने देवर का पक्ष लेकर उसे डंडे से पीटकर घर से निकाल दिया। उसने कोर्ट में वाद दायर किया। मुकदमे की तारीख में पति और ससुरालीजन 21 अप्रैल को कोर्ट पहुंचे। कोर्ट के बाहर पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि पति समेत सात ससुरालीजन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें