फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: 40 साल बाद क्षेत्र की नहरों में पानी की जागी उम्मीद

विज्ञापन
फोटो-19-पंप कैनाल के निर्माण में लगी मशीने। संवाद
विज्ञापन
जहानाबाद। क्षेत्र की घाटमपुर रजबहा में 40 साल बाद पानी आने की उम्मीद जगी है। रिंद नदी में पंप कैनाल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

पिछले चार दशकों से घाटमपुर रजबहा में पानी नहीं आने के कारण अमौली, बिजौली, सिजौली के तीन रजबहे और नौ माइनर क्षेत्रों में धूल उड़ रही है। सिंचाई के अभाव से क्षेत्र के किसान आर्थिक रूप से कमजोर हो गए थे।
विज्ञापन

विधायक राजेंद्र पटेल के प्रयासों से रिंद नदी में पंप कैनाल निर्माण परियोजना की शुरुआत हुई है। इसके लिए 80.41 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर की गई है।
परियोजना के पूरा होने पर 78 किलोमीटर लंबे क्षेत्र के 116 गांवों के लगभग 50 हजार किसानों की 8,000 एकड़ भूमि की सिंचाई संभव हो सकेगी। मुख्य अभियंता इनाम रहमानी ने बताया कि काम शुरू हो चुका है और इसे दो साल में पूरा किया जाएगा।

फोटो-19-पंप कैनाल के निर्माण में लगी मशीने। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें