फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज के पास मिली बाजार से खरीदी दवा, लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। विशेष सचिव राजेंद्र कुमार ने रविवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वार्ड में भर्ती एक रोगी के पास बाजार से खरीदी दवाएं मिली। इस पर विशेष सचिव ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

विशेष सचिव सुबह 10:30 बजे जिला अस्पताल पहुंच गए। सबसे पहले विशेष सचिव ने इमरजेंसी कक्ष देखा। इसके बाद घूमते हुए इमरजेंसी वार्ड पहुंचा। यहां पर ज्यादातर मरीजों ने अस्पताल से ही दवाएं मिलने की जानकारी दी।
एक मरीज के पास बाजार से खरीदी गई दवाएं मिली। साथ में एक कागज की पर्ची थी, जिसमें किसी डाक्टर का नाम नहीं था। पूछने पर संबंधित रोगी दवा लिखने वाले डाक्टर का नाम नहीं बता पाया। इस मौके पर सीएमओ डॉ. राजेंद्र सिंह, मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल आरपी सिंह, सीएमएस पुरुष डॉ. प्रभाकर, सीएमएस महिला डॉ. रेखारानी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें