फतेहपुर। रक्षाबंधन पर्व पर मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अभियान चलाया। खागा और प्रेमनगर की मिठाई की दुकानों से पांच नमूने लिए और दुकानदारों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा।
डीएम के अपूर्वा दुबे के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सीएल यादव ने बुधवार को सचल के साथ प्रेमनगर कस्बा स्थित राजेश स्वीट हाउस से एक छेना, राधेश्याम स्वीट हाउस से दूध बर्फी, कान्हा स्वीट्स व रामबाबू स्वीट हाउस से लड्डू के नमूने लिए।
वहीं, खागा चौक की एक दुकान से सूतफेनी का नमूना लिया। प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई संतोषजनक न पाए जाने पर पांचों दुकानदारों को नोटिस दी गई है। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके सिंह, महेंद्र कुमार यादव, रवि शेखर कुशवाहा, रामबाबू एवं सुपरवाइजर अरुण कुमार मौजूद रहे।