फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पति को शराब में जहर देकर मारने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। पति को शराब में जहर पिलाकर मार डालने का पत्नी ने एक महिला पर आरोप लगाया है। पत्नी ने एसपी से शिकायत की। इस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गाजीपुर थाना क्षेत्र के धनसिंहपुर गांव निवासी काजल ने एसपी से शिकायत की है। इसमें बताया कि उसकी शादी बनकटा निवासी रामशरण के साथ हुई थी। करीब छह साल से पति से अनबन के चलते मायके में रह रही है। उसने कोर्ट में घरेलू हिंसा का वाद दाखिल किया था।
विज्ञापन

कुछ समय से पति के साथ बांदा जिले की एक महिला रहने लगी। पति से 23 जनवरी को मोबाइल पर बातचीत हो रही थी। तभी महिला ने पति का मोबाइल फोन तोड़ दिया। कुछ देर बाद पता लगा कि पति ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

जानकारी करने पर पता चला कि महिला ने शराब में जहर घोलकर पति को पिलाया था। थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें