फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो ने फुफेरे भाइयों को मारी टक्कर एक की मौत

विज्ञापन
मोहित निषाद की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
बहुआ। बोलेरो की टक्कर से साइकिल सवार कक्षा छह के छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका फुफेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद नियंत्रित बोलेरो भी सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। इससे बोलेरो सवार भी घायल हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने उचित मुआवजे का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के पलटूपुर गांव निवासी रामौतार निषाद का पुत्र मोहित निषाद (14) चिल्ला बाजार से दुकान के लिए खाने-पीने का सामान खरीदकर फुफेरे भाई संदीप के साथ साइकिल से घर लौट रहा था। पीछे से तेज रफ्तार बोलेरो ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में मोहित और संदीप घायल हो गए। परिजन दोनों को अस्पताल ले जा रहे थे, रास्ते में मोहित की मौत हो गई।
उधर, अनियंत्रित बोलेरो ट्रक से जा टकराई। इसमें बोलेरो सवार बदरुद्दीन (35) व उसका साथी शमशेर अली (40) निवासी मदनपुर थाना चिल्ला जिला बांदा भी घायल हुए है। उन्हें पुलिस ने पीएचसी बहुआ में भर्ती कराया। दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

हादसे से गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर चिल्ला पुल के पास बांदा-कानपुर हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। ललौली पुलिस करीब 12 बजे यातायात बहाल करा सकी।
मृतक मोहित श्री राजाराम शिक्षा सदन जूनियर हाई स्कूल विद्यालय पलटूपुर में कक्षा छह का छात्र था। मृतक की मां शिवकुमारी की एक साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। मोहित से बड़े भाई शिवशंकर,उमाशंकर, छोटा भाई रोहित व बहन पायल है।
परिवार ललौली की ओर में झोपड़ी डालकर ही रहता है। प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्रा ने बताया कि रामौतार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें