जहानाबाद। थानाक्षेत्र के हाईवे पर ई रिक्शा और वैन की मंगलवार को टक्कर हो गई। हादसे में रिक्शा सवार वृद्घ की मौत हो गई। वैन चालक को भीड़ ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंपा।
चांदपुर थानाक्षेत्र के मकरंदीपुर निवासी कैलाश वर्मा (70) बिजली विभाग में संविदा कर्मी लाइन मैन थे। वह मंगलवार शाम ई रिक्शा से रिश्तेदार बरसाती लाल निवासी रामपुर, चंद्रिका वर्मा निवासी हरिजनपुर, अजुन वर्मा मकरंदीपुर के साथ घर जा रहे थे।
अमौली रोड पर वैन ने ई रिक्शा को साइड से टक्कर मार दी। ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कैलाश वर्मा की मौके पर मौत हो गई। बाकी लोग घायल हुए। प्रभारी निरीक्षक राकेश पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।