फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ मकान गिरे, दो बच्चे घायल, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बारिश का दौर थमने के बावजूद घरगिरी का सिलसिला नहीं थम रहा है। गुरुवार को भी नौ कच्चे मकान ढह गए। मकानों के मलबे में दबकर गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया। और दो बच्चे घायल हो गए।
विज्ञापन

बहुआ प्रतिनिधि के अनुसार ललौली थाना क्षेत्र के गांवों में बुधवार की रात पांच कच्चे मकान ढह गए। गनीमत रही कि कोई भी घायल नहीं हुआ। बनरसी गांव निवासी पवन रैदास घर की दीवारों में सीलन होने से पत्नी शोभा देवी व बच्चे राज (6) रागिनी (3), बाल किशन 3माह के साथ घर के बाहर छप्पर के नीचे सो रहे थे। रात को
कच्चा मकान भरभरा कर बैठ गया। परिवार बाल-बाल बचा। इसी गांव में विधवा रूपरानी प्रजापति बच्चों के साथ मकान में सीलन की वजह से बाहर तिरपाल बांधकर सो रही थी। रात में मकान ढह गया। इसी गांव में राममूरत
विज्ञापन

और भगौती प्रसाद के मकान रात में गिर गए। बहुआ कस्बे में रामदत्त द्विवेदी के मकान की पक्की दीवार गिरने से एक कमरा भरभरा कर बैठ गया। कमरे में रखी गृहस्थी मलबे में दबकर नष्ट हो गई।
जाफरगंज के खजुहा ब्लाक बहादुरपुर गांव में बजरुद्दीन के पौत्र मोहम्मद अहमद(7), नियाज अहमद(9) कच्चे मकान में खेल रहे थे। शाम पांच बजे अचानक बजरुद्दीन व पड़ोसी रिजवान दोनों के मकान भरभरा कर
गिर गए। वहीं खेल रहे बच्चे भी चपेट में आ गए घर गृहस्थी का सारा सामान दब गया। बच्चों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाल गया। घायल बच्चों को परिजन सीएससी बिंदकी ले गए प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को
विज्ञापन

जिला अस्पताल रेफर किया गया। इसी प्रकार बीती रात रमदिनवापुर गांव निवासी बराती लाल और बलबीर निषाद के घर गिर गए, जिसमें गृहस्थी का सारा सामान दब गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें