फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा से यमुना में बहकर आई वृद्धा, फतेहपुर में बचाई गई, मसीहा बने ग्रामीण

Thu, 03 Oct 2019 11:15 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर/ बांदा
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बचाई महिला की जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जाको राखे साइयां, मार सके न कोई। कहावत एक बार फिर बांदा में चरितार्थ हो गई। यहां यमुना में नहा रही वृद्धा पैर फिसलने से तेज बहाव में बह गई। परिजन और पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसकी खोजबीन कराई लेकिन कुछ पता नहीं चला, थक हारकर पुलिस लौट गई।
विज्ञापन


इसके छह घंटे बाद फतेहपुर के ललौली थाने के कोर्राकनक गांव के मजरे हड़ाही डेरा के पास ग्रामीण बसंत सिंह ने यमुना में वृद्धा को बहते हुए देखा और उसे बचा लिया। वृद्ध सकुशल घर लौट गई। चिल्ला थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि बांदा के चिल्ला थाने के गुगौली गांव निवासी कलावती (75) बुधवार दोपहर एक बजे यमुना में नहाने गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें