फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार हेड कांस्टेबल को ट्रक ने कुचला, मौत

विज्ञापन
हेड कांस्टेबल की मौत की सूचना पर पहुँची पुलिस व घटना स्थल पर लगी लोगों की भीड़ - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
खागा। जिला जज प्रयागराज कोर्ट में मोहर्रिर के पद पर तैनात एक हेड कांस्टेबल को एक तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया।
विज्ञापन

हादसे में पुलिस कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा खागा कोतवाली के अमाव गांव के सामने हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया और मृतक के परिजनों को सूचना दी है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के गढ़ी खरगूपुर मजरे बैगांव निवासी अमित सिंह चौहान (45) यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात है।
वर्तमान में वह कोर्ट मोहर्रिर के पद पर जिला जज न्यायालय प्रयागराज में अपनी सेवा दे रहे थे। वह बुधवार को अवकाश पर बाइक से घर लौट रहे थे।
वह जैसे ही खागा कोतवाली के अमाव गांव के सामने पहुंचे, तो ब्रेकर पर उछलने के बाद उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर एक पत्थर से टकरा कर गिर गई।
इस दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। ट्रक का पहिया उनके सिर के ऊपर से निकलने के कारण अमित की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं हेलमेट भी चकनाचूर हो गया। पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया। सूचना पर इंस्पेक्टर खागा आरके सिंह मौके पर पहुंचे और शव को फतेहपुर मोर्चुरी भेजा। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें