कार्यालय में बैठक करते एसई विनोद कुमार गंगवार
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। बिजली के बिलों की सुस्त वसूली पर अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार गंगवार ने तीनों एक्सईएन को फटकार लगाई।
उन्होंने बकायेदारों की आरसी जारी करके वसूली कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही प्रत्येक विद्युत वितरण खंड से हफ्ते में 400 बकायेदारों की आरसी जारी करने का टास्क दिया।
अधीक्षण अभियंता ने कहा कि 1500 उपभोक्ता ऐसे हैं, जिनका पांच किलोवाट से अधिक का कनेक्शन है और इन पर ढाई करोड़ का बकाया है।
इसके अलावा सवा दो लाख उपभोक्ता ऐसे हैं, जिनका 50 हजार से अधिक बिजली का बिल बकाया है। इनकी आरसी जारी करके राजस्व टीम से वसूली कराई जाए।
जो 10 हजार से अधिक के बकायेदार हैं, उनकी केबल काट दी जाए। जिन उपभोक्ताओं की केबल काटे जा चुके हैं।
उनकी दोबारा चेकिंग करें, अगर कहीं बिना बिल जमा किए हुए केबल जोड़ा गया है, तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाए।
उन्होंने तीनों एक्सईएन के हफ्ते में कम से कम 400 आरसी जारी करने व अधिक वसूली का टास्क सौंपा। बैठक में एक्सईएन रामसनेही, मेघ सिंह, आरएन सिंह मौजूद रहे।