बिंदकी। बारिश से दो घरों की कच्ची दीवारें और छत भरभराकर ढह गई। बड़ा हादसा होते-होते बच गया। राजस्व विभाग की टीम ने नुकसान का जायजा लिया है। पुरानी बिदंकी निवासी रमेश कुमार और सावित्री देवी के कच्चे घर बारिश से गुरुवार सुबह ढह गए। गनीमत रही कि उस समय घर के लोग बाहर बैठे थे। घर ढहने में गृहस्थी दब गई। आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे।
लेखपाल भान सिंह ने दोनों घरों के ढहने से हुए नुकसान का जायजा लिया। सावित्री देवी ने बताया कि उसने कई बार प्रयास किया लेकिन पक्का आवास नहीं मिला। इसी वजह कच्चे घर में रह रहीं थीं। रमेश ने बताया कि उसका भी कच्चा मकान जर्जर हो गया था। सरकारी आवास के लिए आवेदन किया था लेकिन उसे नहीं मिला। अब वे खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं।