फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: गौरा के लाल की विदाई पर जमकर उड़ा अबीर-गुलाल

विज्ञापन
फोटो-18-विसर्जन यात्रा के दौरान जुलूस के साथ शामिल श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
धाता। कस्बे में बुधवार को गणपति बप्पा की प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धा के साथ किया गया। न्यू युवा गणेश कमेटी, गणेश युवा समिति और भैरों बाबा मंदिर के पास स्थापित गणेश प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाली गई। इसमें श्रद्धा, उल्लास और उमंग का अद्भुत संगम देखने को मिला।
विज्ञापन

शोभायात्रा का आरंभ रावण मैदान से हुआ। यह कस्बे के मुख्य मार्गों, पुरानी बाजार, कस्तूरबा चौराहा होते हुए हेनौता मोड़ तक पहुंची। यहां से सभी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किशुनपुर पंप हाउस के पास स्थित नहर में किया गया।
महिलाएं, पुरुष और बच्चे भगवान गणेश की जय-जयकार करते हुए नाचते-गाते आगे बढ़ते रहे। रास्ते भर जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस भी मुस्तैद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें