फतेहपुर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के अभ्यर्थियों के लिए जिले में आठ ट्रेनों का ठहराव होगा। दो ट्रेन नियमित रूप से कानपुर से प्रयागराज और प्रयागराज से कानपुर के लिए चलेंगी।
जिला मुख्यालय स्थित रेलवे स्टेशन पर 55 ट्रेनों का अप और डाउन ठहराव होता है। पीईटी अभ्यर्थियों को आवाजाही करने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए करीब आठ ट्रेनें ठहराव के लिए प्रस्तावित की गई हैं।
रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि कानपुर से प्रयागराज की ओर जाने वाली ट्रेन का सुबह नियमित ठहराव होगा। प्रयागराज से कानपुर जाने वाली ट्रेन का शाम को ठहराव होगा। परीक्षार्थियों के लिए ट्रेनों के ठहराव के लिए कहा गया है। आदेश के बाद इसे लागू किया जाएगा।
शहर में रहने वाले परीक्षार्थी सौरभ सिंह, राकेश कुमार, प्रदीप सोनकर ने बताया कि पीईटी की परीक्षा का केंद्र इस बार मथुरा बनाया गया है। शहर के रेलवे स्टेशन से मथुरा तक ट्रेन चले तो परीक्षा देना आसान हो जाएगा।