फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से रेडीमेड की दुकान में आग लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। रेडीमेड की दुकान में रविवार रात करीब एक बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना पर दुकानदार मौके पर पहुंचा और लोगों की सहायता से आग पर काबू पाया। दुकानदार ने दमकल को फोन किया था, लेकिन वह नहीं पहुंची।
विज्ञापन

शहर के एमआईसी रोड छीकन टोला इलाके में जुबैर अली की रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान है। उन्होंने बताया कि रात करीब एक बजे कुछ लोगों ने दुकान से धुआं निकलता देखा और फोन कर जानकारी दी। परिजनों को लेकर दुकान वह मौके पर पहुंचे। दुकान का शटर आग की लपटों के चलते गर्म था। आसपास के लोगों ने जब शटर पर पानी डाला तो उसका ताला खोला जा सका। दुकान के अंदर धुएं की धुंध छाई थी।
किसी तरह आग पर काबू पाया गया। इस दौरान दमकल को भी सूचना दी गई, लेकिन दमकल नहीं आई। आग से रेडीमेड, फर्नीचर, गुल्लक में रखे नगद रुपये जल गए। करीब दो लाख का नुकसान हुआ है। दुकान में आग शार्ट सर्किट से लगी है। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया घटना की सूचना दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें