फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: शराब पिलाकर महिला के प्राइवेट पार्ट में हाथ डालकर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर (फतेहपुर)। एक महिला की दिल दहला देने वाले तरीके से पड़ोसी युवक ने सोमवार रात हत्या कर दी। अत्यधिक नशे में होने पर पहले महिला को जमकर पीटा और प्राइवेट पार्ट में हाथ डालकर मौत के घाट उतार दिया। हालांकि अंदरूनी हिस्से से कुछ मांस का लोथड़ा निकला है जिसकाे परीक्षण के बाद मांस किस अंग का है। इसका पता लग सकेगा। घटना से पूर्व दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। एसपी अनूप सिंह, सीओ बृजराज सिंह व फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन




थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला (32) का अर्धनग्न शव मंगलवार सुबह दमहा नाले के पास झाड़ियों के बीच मिला। महिला के पति ने बताया कि पड़ोसी सर्वेश निषाद शाम करीब चार बजे शराब लेकर घर आया था। घर में उसने और पत्नी ने सर्वेश के साथ शराब पी। शराब पीने के बाद त्योहार को लेकर पत्नी बाजार सब्जी खरीदने जा रही थी। उसके साथ ही सर्वेश भी जिद कर सब्जी लेने निकला था। इसके बाद पत्नी घर नहीं आई। बाजार में पता चला कि वह सब्जी लेकर सर्वेश के साथ लौट गई। वह पत्नी को रातभर तलाशता रहा लेकिन कुछ पता नहीं चला। उसने सोचा कि शायद नशे में पत्नी अपने रिश्तेदार के घर पड़ोसी गांव में रुकी होगी। पत्नी का शव मिलने की खबर सुबह मिली।

घटनास्थल पर शराब की खाली शीशी, पानी के पाउच, नमकीन पड़ी थी। महिला के चेहरे, प्राइवेट पार्ट पर चोट और प्राइवेट पार्ट का निकला मांस का लोथड़ा पड़ा था। पति की तहरीर पर पुलिस ने सर्वेश निषाद को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। एसपी ने बताया कि हत्यारे ने कबूला है कि बाजार से सब्जी के बाद शराब खरीदकर महिला को लेकर झांड़ियों के पास पीने गया था।
विज्ञापन




महिला के अधिक नशे में होने पर जमकर पीटा। पीटने के बाद हाथ डालकर मार डाला। उसके पिता की दो माह पहले मौत हो चुकी है। उसे शक है कि महिला ने पिता को जहर देकर मार डाला था। इसी रंजिश में हत्या की है। दुष्कर्म की बात नहीं कबूल की है। दुष्कर्म की आशंका पर वैज्ञानिक साक्ष्यों का संकलन कराया जाएगा। आरोपी के सिर व कपड़ों में खून के धब्बे मिले हैं। आरोपी का घटनास्थल से मोबाइल व चप्पल गुम हैं। इनकी खोज की जा रही है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें