फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: जिस गांव में पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा चोर वहीं हो गई चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
औंग (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के बड़ाहार गांव में सोमवार रात दूसरे पहर में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पैर में गोली मारकर शातिर चोर को पकड़ा, उसी गांव में चोर चोरी की वारदात को अंजाम दे गए। मुठभेड़ के बाद भोर पहर तक पुलिस अधिकारियों के सायरन गूंज गांव में गूंजते रहे। ऐसे में चोरी पुलिस के सामने चुनौती से कम नहीं है।
विज्ञापन

गांव निवासी सुम्मे सिंह का नया घर दुर्गा मंदिर के पास बना है। वह सुबह मकान पहुंचे। अंदर कमरों के ताले टूटे देखकर होश उड़ गए। गृहस्वामिनी सुनीता ने बताया कि चोर छत के रास्ते घुसे हैं। कमरे का ताला तोड़कर दो बोरी लाही, मोटर का स्टार्टर, बिजली केबल, एक चारपाई और कटर मशीन चुरा ले गए। उन्होंने थाने व 112 नंबर पर सूचना दी। कई घंटे बाद पुलिस आई। पुलिस बोली रात को यहीं थे। चोरी कैसे हो गई। थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें