थरियांव। क्षेत्र में अलाव की चिंगारी से दो घरों में मंगलवार दोपहर को आग लग गई। इससे पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
लक्ष्मी नरायनपुर मजरे अचिंतपुर पिटाई गांव निवासी प्रभुपाल परिवार के साथ अलाव ताप रहे थे। इसी बीच वह पशुओं को चारा डालने के लिए चले गए। आग की चिंगारी से छप्पर में आग लग गई।
कुछ ही देर में आग की लपटों ने पास में बने भाई रामबाबू पाल के मकान को भी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों की मदद से पशु बाड़े से भेड़ों को बाहर निकाला।गया। इससे दोनों भाइयों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। करीब एक घंटे के बाद ग्रामीणों की मदद से आग में काबू पाया जा सका।
चक्कर आने से अलाव में गिरी महिला
सदर कोतवाली क्षेत्र में अलाव ताप रही बुजुर्ग महिला आग की चपेट में आकर झुलस गई। परिजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया है। कोतवाली के बाकरगंज मोहल्ला निवासी मुबाती घर के सामने मंगलवार को अलाव ताप रही थी। अचानक चक्कर आने से अलाव में गिरकर झुलस गई। जिला अस्पताल में उसे भर्ती किया गया है।
फोटो-27-मकान में लगी आग। संवाद