फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दिनभर प्रमुख मार्गों में जाम होने से राहगीर रहे परेशानी

विज्ञापन
फोटो-9-कस्बे के ललौली चौराहे पर लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
बिंदकी। कस्बे में जाम की समस्या लाइलाज बनती जा रही है। रोजाना प्रमुख मार्गों पर कई-कई घंटे तक जाम लगा रहता है। इससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जाम का मुख्य कारण मुख्य सड़कों के फुटपाथों पर फैला अतिक्रमण है।
विज्ञापन

नगर पालिका की नो वेंडिंग जोन योजना पिछले तीन वर्षों से ठंडे बस्ते में पड़ी हुई है। इसके चलते जाम की समस्या दिन प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है। मंगलवार को हालात और बिगड़ गए। सुबह करीब 11 बजे से ही वाहनों की रफ्तार थम गई और लंबे जाम में वाहन रेंगते नजर आए।
जाम की चपेट में रोडवेज बसें भी फंसी रहीं। तहसील से आंबेडकर चौराहा, मुगल रोड, ललौली रोड और कुंवरपुर रोड सहित कई प्रमुख मार्ग दिनभर जाम से जूझते रहे।
बताया गया कि नो वेंडिंग जोन योजना के तहत प्रमुख चौराहों से निकलने वाले मार्गों पर 100 मीटर तक फुटपाथ पर दुकानें लगाना प्रतिबंधित था लेकिन योजना लागू न होने से अतिक्रमण लगातार बढ़ता गया।
विज्ञापन

नगर पालिका के ईओ चंद्र कृष्ण पांडे ने बताया कि जल्द ही अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा और प्रमुख चौराहों पर नो वेंडिंग जोन योजना पर काम शुरू किया जाएगा।

फोटो-9-कस्बे के ललौली चौराहे पर लगा जाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें