बहुआ। ललौली पुलिस ने असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने संचालक को पकड़ा है। उसके पास से सात तमंचे तैयार व दो अर्द्धनिर्मित और कारतूस, असलहा फैक्टरी के उपकरण बरामद किए गए हैं।
ललौली थाना क्षेत्र के सिधांव नहर कोठी के खंडहर में असलहा फैक्टरी संचालित होने की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार रात दबिश दी। मौके पर फैक्टरी संचालित करते मनोज निषाद उर्फ मझोली (24) निवासी अमिलिहा डेरा मजरे अढ़ावल थाना ललौली को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष वृंदावन राय ने बताया कि फैक्टरी से कुल निर्मित व अर्द्धनिर्मित 10 तमंचे, शस्त्र बनाने के उपकरण हथौड़ा, छेनी समेत अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं। आरोपी ललौली थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ थाना ललौली व बांदा जिले में कुल गैंगस्टर, चोरी, दुष्कर्म समेत नौ मुकदमे दर्ज हैं। थानाध्यक्ष वृंदावन राय ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा गया है।