फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में आग लगने से पांच लाख का समान राख

Thu, 26 May 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर
विज्ञापन
चौडगरा में फुटवियर, रेडीमेड की दुकान में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कल्यानपुर थाना के चौडगरा में फुटवियर, रेडीमेड व सिलाई की दुकान में बीती रात लगी आग से पांच लाख की कीमत का समान जलकर राख हो गया। पड़ोसियों ने धुंआ निकलते देख पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल के जवानों ने पुलिस की मौजूदगी में ताला तोड़कर आग बुझाने में  सफलता हासिल किया।
विज्ञापन



 बिंदकी नगर निवासी शमीम अहमद ने चौडगरा स्थित जीटी रोड ओवरब्रिज के पास गोरे सिंह की मार्केट में किराये की दुकान लेकर रेडीमेड, सिलाई व फुटवियर की दुकान खोल रखी है। दुकान में मंगलवार रात आग लगने से धुआं निकलता देख मकान मालिक व पड़ोसियाें ने दुकानदार, पुलिस, दमकल को सूचना दिया। दमकल के साथ पहुंचे फायर पुलिस के जवानों ने पुलिस की मौजूदगी में दुकान का ताला तोड़कर एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


दुकानदार ने बताया कि दुकान में रखे तीन लाख के जूते, चप्पल, एक लाख के कपड़े सहित अन्य सिलाई के लिए ग्राहकों के पड़े कपड़े, सिलाई मशीनें समान फर्नीचर आदि जलने से पांच लाख की क्षति हुई है। बताया कि वह प्रतिदिन दुकान बंद करते समय बिजली के लगे कटआउट हटा जाता था, उसने शाट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें