फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बधाई के लिए किन्नर व बरातियों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
जाफरगंज। थाना क्षेत्र के घटमाखेड़ा गांव में शादी समारोह के दौरान बधाई की रकम को लेकर किन्नरों और बरातियों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट होने से अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने समझाकर दोनों पक्ष को शांत कराया।
विज्ञापन

घटमाखेड़ा निवासी विनोद सोनकर की पुत्री सपना की बरात बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुर गांव से पहुंची थी। बरात की रस्में बृहस्पतिवार की रात संपन्न हो गईं। भोर करीब चार बजे किन्नर बधाई लेने पहुंचे। दूल्हे पक्ष के बरातियों ने बताया कि किन्नर 21 हजार रुपये बधाई की मांग करने लगे। इतनी रकम असमर्थता जताने पर किन्नर भड़क उठे। किन्नर ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसी बात पर किन्नर व बरातियों के बीच धक्का-मुक्की और मारपीट हो गई। ईंट-पत्थर चलने से बरात और घरातियों में भगदड़ मच गई। करीब दो घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया और किन्नरों को मौके से भेज दिया। थानाध्यक्ष धनंजय सरोज ने बताया कि मिलने पर जांच की जाएगी। विवाद मौके पर शांत हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें