फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: संचालक की झुलसी भांजी ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
ललौली/फतेहपुर। गैस सिलिंडर फटने से आयुर्वेदिक दवा कारखाने में आग लगने के कारण हुए हादसे में चौथी बालिका की भी मौत हो गई है। वह संचालक की भांजी थी। उसकी मौत केजीएमयू लखनऊ में इलाज के दौरान हुई है।
विज्ञापन

ललौली थाने के बहुआ आजाद नगर निवासी निवासी डॉ. जमील अहमद कुरैशी (65) घर में आयुर्वेदिक दवाओं का कारखाना संचालित करते थे। दवा कारखाने में 16 फरवरी को गैस सिलिंडर फटने आग लग गई थी। हादसे में कारखाना संचालक जमील अहमद के साथ उनके पुत्र अकील अहमद कुरैशी (26), छोटे पुत्र उजैफा कुरैशी (13), रिश्तेदार अबू सहमा (15) व बुशरा खातून (10) झुलस गए थे। हादसे में इलाज के दौरान संचालक जमील अहमद, उनके बेटे उजैफा व अबू सहमा की मौत हो चुकी है। लखनऊ केजीएमयू में इलाज के दौरान बुशरा खातून की शुक्रवार को सांसें थम गई। लखनऊ से शव दोपहर को घर पहुंचा। घटना से परिजनों का हाल बेहाल हो गया। प्रभारी निरीक्षक एसबी सिंह ने बताया कि हादसे में झुलसी बुशरा खातून ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें