फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट से सहालग के बाजार में लौटी चमक

विज्ञापन
फोटो-28-फतेहपुर: शहर के वर्मा चौराहा ​स्थित सराफा दुकान में आभूषण की खरीदारी करती महिलाएं। संवा
विज्ञापन
फतेहपुर। सहालग का दौर शुरू होते ही सराफा बाजार में रौनक बढ़ गई है। सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट के चलते शादी-विवाह के लिए आभूषण खरीदने वालों की संख्या बढ़ रही है। कई ग्राहक अपनी पसंद के गहनों की अग्रिम बुकिंग करा रहे हैं, जबकि जिनके घरों में शादी की तारीख नजदीक है, वे सीधे खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को सराफा बाजार में 18 कैरेट सोने का भाव एक लाख तीन हजार रुपये, 22 कैरेट का एक लाख 26 हजार रुपये और 24 कैरेट का भाव एक लाख 39 हजार रुपये रहा। वहीं चांदी की कीमत एक लाख 76 हजार रुपये दर्ज की गई। सराफा कारोबारियों के अनुसार, दिवाली के बाद से ही सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का रुख बना हुआ है। इसका असर बाजार में खरीदारी के रूप में दिखाई दे रहा है।
सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष पप्पन रस्तोगी ने बताया कि महंगाई के चलते मुख्य रूप से उन्हीं परिवारों के लोग खरीदारी कर रहे हैं, जिनके घरों में बेटे-बेटियों की शादी है या जिन्हें दुल्हन को उपहार देना है। ज्यादातर ग्राहक पहले से आभूषणों की बुकिंग करा रहे हैं। कम समय होने पर लोग अपनी पसंद के गहने खरीद रहे हैं।

फोटो-28-फतेहपुर: शहर के वर्मा चौराहा स्थित सराफा दुकान में आभूषण की खरीदारी करती महिलाएं। संवा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें