फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कच्ची दीवार ढहने से मां-बेटी और दो मासूम घायल

विज्ञापन
फोटो-06-फतेहपुर: दीवार गिरने के बाद मलबे में दबी चारपाई। संवाद - फोटो : Department
विज्ञापन
खखरेरू। नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन लक्ष्मीबाई नगर में रविवार देर रात कच्ची दीवार ढहने से एक ही परिवार के चार सदस्य मलबे में दबकर घायल हो गए। मां और मासूम की हालत गंभीर होने पर कौशाम्बी जिला अस्पताल से प्रयागराज के स्वरूपरानी अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

वार्ड निवासी पृथ्वी पाल पुत्र कल्लू के घर में रविवार रात करीब एक बजे आंगन की कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। इसके मलबे में पृथ्वी पाल की पत्नी अनीता देवी (40), बेटी आशा देवी (17) और दो बेटे पलटू (6) व आयुष कुमार (3) दब गए।
हादसे में अनीता और आशा की कमर में गंभीर चोटें आईं, जबकि दोनों मासूमों के सिर में चोट लगी। दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घर के बाहर सो रहे पृथ्वी पाल ने पड़ोसियों की मदद से मलबे में दबे परिवार के चारों सदस्यों को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

सभी को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया। यहां इलाज के बाद डॉक्टर ने कौशाम्बी स्थित मंझनपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन के मुताबिक, अनीता और पलटू की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्रयागराज भेजा गया है। थानाध्यक्ष सतपाल सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली है।

आवास के लिए आवेदन के बावजूद कच्चे घर में रहने को मजबूर था परिवार
परिजन का कहना है कि परिवार ने सरकारी आवास योजना का लाभ पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, लेकिन पात्र होने के बावजूद उन्हें आवास नहीं मिला। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार कच्चे मकान में रहने को मजबूर था। परिजन का आरोप है कि यदि समय रहते आवास मिल गया होता तो शायद यह हादसा नहीं होता। लेखपाल सुनील कुमार ने बताया कि नुकसान का आकलन किया गया है। इसकी रिपोर्ट तैयार कर अफसरों को भेज दी गई है।

फोटो-06-फतेहपुर: दीवार गिरने के बाद मलबे में दबी चारपाई। संवाद- फोटो : Department

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें