फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाने में चली प्लेटें हो गई गुत्थम-गुत्था

Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी-फतेहपुर। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के स्वागत समारोह में जमकर खाने की प्लेटें एक दूसरे पर भांजी गई। इससे मारपीट हो गई। यह सब राष्ट्रीय अध्यक्ष की चल रही भाषणबाजी के दौरान हुआ। काफी देर हंगामा होता रहा। बीच में पदाधिकारियों के आने के बाद वह शांत हो सका।
विज्ञापन

नगर की पुष्प वाटिका में यह हंगामा रात साढ़े नौ बजे हुआ। अखिल वैश्य एकता परिषद ने सपा जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयाल उर्फ दयालू ओमर व महासचिव सुरेंद्र सिंह का स्वागत समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सुमंत गुप्त व युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित कुमार भी आए थे। रात सवा नौ बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बोलना शुरू किया। उसी दौरान खाने की प्लेटें सजने लगी। इस पर लोग भाषण सुनने के बजाए खाने की ओर टूट पड़े। इसी बीच एक दूसरे पर प्लेटें उछाली जाने लगीं। माहौल में गरमी तब गई जब कुछ लोग मारपीट करने लगे। समाचार लिखे जाने तक हंगामा पूरी तरह से शांत नहीं हो सका था। सुमंत गुप्ता को सुनने के लिए दो दर्जन लोग ही मौजूद रहे। इससे पूर्व वैश्य एकता परिषद ने दयालू व सुरेंद्र के साथ नगर के डेढ़ दर्जन व्यापारियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें