फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष का ऐलान

Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। गुरुवार को यूपी वाणिज्य मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोसिएशन की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। वरिष्ठ अधिवक्ता सुधाकर अवस्थी ने नई कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण करवाई। उन्होंने विश्वास जताया नई कार्यकारिणी अपने साथियों के उत्पीड़न के विरुद्ध संघर्ष करेगी।
विज्ञापन

गुरुवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में अध्यक्ष जफर अहमद अल्वी, महामंत्री कैलाश चंद्र श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अर्चना दीक्षित, प्रचार मंत्री राजेश पटेल, संगठन मंत्री बीना गुप्ता, संयुक्त मंत्री कमला देवी, संरक्षक/कोषाध्यक्ष चंद्र कुमार तिवारी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। एसोसिएशन अध्यक्ष एवं मंत्री ने आभार जताते हुए कहा कर्मचारियों की किसी भी प्रकार की समस्या को संघ के जरिए सुलझाने का प्रयास किया जाएगा। साथियों का किसी भी तरह का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर प्रमुख रूप से राजीव मोहन चौधरी, आलोक सिंह, संजीव अग्रवाल, मनीष मिश्र आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें