फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब कुछ मिला चकाचक कैदी भी बोलने से कतराए

Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला कारागार का गुरुवार शाम डीएम ने निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने जिला कारागार में गंदगी देखकर नाराजगी जताई और सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने का हुक्म दिया। इसके साथ जिला कारागार प्रशासन को तत्काल जेल की व्यवस्था सुधारने की हिदायत देकर बिल्डिंग की दशा पर चरचा की। पुलिस कप्तान ने बंदियों से मिल कर उनका हालचार पूछा और इसके बाद जेल चौकी का हाल जाना।
विज्ञापन

डीएम कंचन वर्मा व पुलिस कप्तान आरके चतुर्वेदी ने शाम छह बजे जिला कारागार में कदम रखा। बैरकों का निरीक्षण करने के साथ अंदर की अन्य सुविधाओें का जायजा लिया। अंदर खुला नाला देखकर डीएम का पारा चढ़ गया। आगे बढ़ीं तो गंदगी दिखाई देने पर वह नाराज हो गई। कारागार प्रशासन से व्यवस्था सुधार की चेतावनी देने के साथ ही बिल्डिंग की बदहाली पर भी नजरें तरेरी। डीएम ने कहा बिल्ंिडग की मरम्मत के लिए स्टीमेट बनाया जाए। इस दौरान पुलिस कप्तान ने भी बंदियों से उनका हाल जाना। हालांकि बंदियों से अधिकारियोें को जानने को कुछ भी नहंी मिल सका।
यहां से निकलने के बाद दोनों अधिकारी जेल चौकी पहुंचे। चौकी का हाल देखकर डीएम भौचक्की रह गईं। पूछा कैसे रह लेते है पुलिस के जवान। निरीक्षण बाद डीएम बोली कोई आपत्तिजनक वस्तु नहंी बरामद हुई है। निरीक्षण सामान्य रहा है। कुछ समस्याएं थी जिनके लिए कारागार प्रशासन को एलर्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें