फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य टीम ने शहर से मलवां तक चलाया जांच अभियान

Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर/फतेहपुर। खाद्य टीम ने शहर से लेकर मलवां तक जांच अभियान चला कर दुकानों में बिक रहे खाद्य पदार्थों की हकीकत खंगाली। टीम ने कई दुकानों के काउंटर पर सजी कई किलो मिठाई फिंकवा दी गई। लस्सी और मैंगों शेक में मिलाए जाने वाले शीरा को नष्ट करा दिया । पानी के पाउच भी टीम के निशाने पर रहे। खाद्य टीम ने इसके अलावा बिना लाइसेंस चल रही औद्योगिक क्षेत्र में दो फैक्ट्रियों को भी कामकाज में सुधार की सख्त हिदायत दी। इनमें से एक फैक्ट्री गंदगी फैलाने की भी दोषी पाई गई।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य निरीक्षक राजेश कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में टीम ने सबसे पहले ज्वालागंज चौराहा पर जांच की। यहां एक दुकान से करीब बारह किलो बर्फी और छेना फिंकवा दिया। अरविंद गुप्ता की दुकान से सात किलो बर्फी फिंकवाई गई। अजय लस्सी भंडार से टीम ने शीरा जब्त किया जिसका लस्सी में इस्तेमाल किया जा रहा था।
इसे नष्ट कराने के बाद ईश्वर मैंगों मिल्क शेक की दुकान मेें भी पुराना सीरा जब्त किया गया। चौराहे पर पानी भर कर बेंचे जा रहे पाउच खाद्य टीम की निगाह में आ गए। करीब दो दर्जन पाउच नष्ट कराने के बाद टीम ने मलवां का रुख किया। मलवां में सोहन पेड़ा भंडार में दो ट्रे लड्डू के नमूने लिए गए। लड्डू भी डस्ट बिन में फिंकवा दिए गए। दुकानदार महेश खाद्य टीम को देखकर भाग खड़ा हुआ। मुख्य खाद्य निरीक्षक ने मिलावटी खाद्य सामग्री बेंच कर लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले दुकानदारों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। यहां अभियान का विरोध होने पर खाद्य टीम को पुलिस का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

मिठाई और शीतल पेय की दुकानों का निरीक्षण करने के बाद खाद्य टीम ने क्षेत्र के बैरागी फूड प्रोडक्ट पर छापा मारा। यह फैक्ट्री बिना लाइसेंस के चल रही थी। टीम अधिकारी ने कहा आनलाइन लाइसेंस लेने के लिए फ्ैक्ट्री मालिक को निर्देश दिया। बकौल खाद्य निरीक्षक छापे के दौरान उन्हें सियासी रुतबा दिखा कर दबाव में लेने का प्रयास किया गया। टीम को चौडगरा में भी एमएलएनटी फ्लोर मिल के पास लाइसेंस नहंी मिला। इसके अलावा मिल से निकलने वाली गंदगी के निस्तारण के इंतजाम नहंी मिले। मुख्य खाद्य निरीक्षक ने बताया मिठाईयों में मिलावट का अंदेशा था। दोनों फैक्ट्रियों से लाइसेंस जल्द लेने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें