फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोस की मासूम को बिस्कुट देना महंगा पड़ा

Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी-फतेहपुर। एक नशेबाज ने पड़ोसी दलित का जबड़ा तोड़ दिया। उक्त दलित का कुसूर सिर्फ इतना था कि उसने घर के बाहर आई उसकी नन्हीं बच्ची को बिस्कुट का पैकेट थमा दिया। दलित को सीएचसी में भर्ती किया गया है। आरोपी के विरुद्ध एससी/एसटी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बीरपुर गांव में सोमवार को बाबूराम पुत्र बब्लू (36) को पड़ोसी ने इतना बेहरमी से पीटा कि उसका जबड़ा टूट गया। दो दांत भी बाहर हो गए। पीड़ित ने पड़ोसी राजू उत्तम की पुत्री गुड़िया को घर के बाहर खेलने के दौरान एक पैकेट बिस्कुट दे दिया था। गुड़िया पैकेट के साथ घर लौटी तो पिता नशे में टुन्न था। उसने बिस्कुट देने पर बब्लू को अपशब्द बकने शुरू कर दिए। उसके बाद डंडे से पीटना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने उसे किसी तरह से बचाया और सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें