फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वादकारियों के हित में मिल कर काम करें

Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने बुधवार को शपथ ली। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। पुलिस अधीक्षक आरके चतुर्वेदी ने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा पुलिस और अधिवक्ता न्याय के हित में काम करें जिससे वादकारियों का हित हो सके। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला जज शुभेंद्र कुमार सहित अन्य न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य निर्वाचन अधिकारी सूर्यबली निषाद ने अध्यक्ष हंसराज सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जियाउल हसन, मंत्री सुशील मिश्रा, कोषाध्यक्ष राकेश यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष रजनीश दीक्षित सहित अन्य पदाधिकारियों को अलग-अलग जबकि ज्येष्ठ एवं कनिष्ठ सदस्यों को ग्रुप में अलग-अलग शपथ ग्रहण करवाई। वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व विधायक प्रेमदत्त तिवारी ने नवगठित कार्यकारणी को शुभाशीष देते हुए कुछ समस्याओं की ओर अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया और अधिवक्ता, पुलिस एवं न्यायपालिका के बीच बेहतर सामंजस्य रहने की कामना की। वरिष्ठ अधिवक्ता अमर सिंह राठौर ने कहा चुनाव तक गुटबंदी ठीक थी परंतु अब नवगठित कार्यकारिणी सभी अधिवक्ताओं की है। गुटबंदी समाप्त होनी चाहिए और मिल-जुलकर काम होना चाहिए। जिला जज ने भी नवगठित कार्यकारिणी को जीत की मुबारकवाद दी और अधिवक्ताओं का न्यायिक प्रक्रिया में पूर्ण सहयोग का आह्वान किया। शपथ ग्रहण समारोह में प्रमुख रूप से निवर्तमान अध्यक्ष कैलाश प्रताप सिंह, पूर्व अध्यक्ष अरुण तिवारी, प्रिय कुमार तिवारी, बुजुर्ग अधिवक्ता सैय्यद अहमद एडवोकेट, बालराज उमराव, अभिलाष चंद्र त्रिवेदी, लक्ष्मण प्रसाद त्रिपाठी, देवेंद्र त्रिपाठी, राजेंद्र प्रसाद शुक्ला, राकेश वर्मा, अरुणेश पांडेय, धर्मेंद्र मिश्रा, ज्ञानेश बाजपेई, पियूष नाथ सिंह, महेंद्र कृष्ण श्रीवास्तव, सुनील बाजपेई, अरविंद मिश्रा, आशीष गौड़, देववृत अगिभनहोत्री और पूर्व मंत्री अमरजीत जनसेवक आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें