फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर पुल पर ट्रैैक्टर-ट्राली पलटी, ड्राइवर जख्मी

Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
विजयीपुर/फतेहपुर। सोमवार बांदा जनपद के मौरंग घाट से बालू लादकर आ रहा एक ट्रैक्टर पुल से ट्राली सहित नदी में पलट गया। इससे चालक को गंभीर चोटें आईं। सूचना पाकर पहुंचे थानाध्यक्ष ने पुल पर आवागमन बंद करवा दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विजयीपुर के निवासी शुकदेव विश्वकर्मा के ट्रैक्टर को ब्योंटी गांव का ही अजय कुमार (25) चलाता है। सोमवार को अजय ट्रैक्टर-ट्राली में बंादा के पठहुआ घाट से क्षमता से अधिक 250 फीट मौरंग लादकर आ रहा था। पुल जर्जर होने के कारण ट्रैक्टर पलट गया और यमुना नदी में जा गिरा। इसमें चालक अजय घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष किशनपुर रामचंद्र यादव ने स्थितियों का जायजा लिया और पुल अत्यधिक जर्जर होने की दशा में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियाें से संपर्क कर आवागमन बंद करवा दिया। गौरतलब हो कि पुल खस्ताहाल होने के कारण पूर्व में भी कई वाहन नदी में गिर चुके हैं, जिससे काफी क्षति हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें