फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप विद्युत कनेक्शनों का बुरा हाल

Sat, 02 Nov 2013 05:41 AM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। नलकूप विद्युत कनेक्शन का इंतजार कर रहे किसानों ने लिए अभी राहत मिलती नहीं दिख रही है। अलग-अलग डिवीजन में करीब ढाई हजार आवेदन लंबित है लेकिन अभी तक शासन से लक्ष्य नहीं आया है। लक्ष्य निल होने की वजह से विभाग इन किसानों को लाभान्वित करने की स्थिति में नहीं है। जबकि भारी मात्रा में सामान डंप पड़ा हुआ है। नलकूप कनेक्शन के लिए डिवीजन-2 में दो हजार और विद्युत वितरण खंड-1 में 480 आवेदन लंबित है। इन किसानों ने बकायदा निर्धारित शुल्क भी जमा कर रखा है। जिन्हें अभी तक विभाग से कनेक्शन नहीं मिल पाया। तीस फीसदी किसान इनमें सत्र 2010 के भी है। निजी नलकूपों के लिए कनेक्शन आवंटन में ढिलाई सिंचाई व्यवस्था पर भारी पड़ रही है। स्थिति यह है कि बोरिंग में हजारों रुपए खपाने के बावजूद किसान सिंचाई संकट से ऊपर नहीं पा रहा है। भिटौरा के किसान मंगतराम कहते हैं कि साल भर का समय बीत रहा है अभी तक विभाग से सामान नहीं रिलीज हो पाया। देवमई के करन सिंह ने बताया कि पिछले सत्र में बोर करवाया था जो बिजली की व्यवस्था न हो पाने की वजह से चालू नहीं हो पाया। सिंचाई की समस्या से जूझ रहे ऐसे तमाम किसान जहां विभाग को कोस रहे हैं। वहीं विभाग का अलग तर्क है। भारी मात्रा में सामान डंप होने के बावजूद विभाग किसानों को राहत पहुंचाने की स्थिति में नहीं है। क्योकि लक्ष्य अभी निल है। जब तक शासन से लक्ष्य नहीं प्राप्त हो जाता है। तब तक कोई नलकूप कनेक्शन के लिए किसानों के सामने इंतजार ही विकल्प है।
विज्ञापन

इंसेट-
नलकूप कनेक्शन आवंटन को लेकर जटिल समस्या है। डिवीजन में करीब दो हजार आवेदन लंबित है। इनमें तमाम किसान सत्र 2010 के हैं। समस्या यह है कि जब शासन से लक्ष्य ही नहीं अभी तक आया तो किया भी क्या जाए। जब तक लक्ष्य नहीं आता तब तक कुछ कहना कठिन है।
- सरोज कुमार, अधिशाषी अभियंता, डिवीजन-2
इंसेट-
हमारे यहां करीब साढ़े चार सौ नलकूप कनेक्शन के आवेदन लंबित हैं। आवेदन लगातार आ रहे हैं लेकिन लक्ष्य अभी तक नहीं आया। शासन को स्थिति से अवगत कराया जा रहा है। जैसे ही दिशा निर्देश मिलते हैं, किसान नियमानुसार लाभान्वित किए जाएंगे। एके सिंह,एक्सईएन-1
विज्ञापन


किसानों का होगा समायोजन
फतेहपुर। ऐसे किसान जिन्होंने विभाग से कनेक्शन न मिलने से तंग आकर अपने खर्चे से जरूरी सामान जुटा लिया और लाइन खींच कर अपने नलकूप चला रहे हैं। इन किसानों को कार्रवाई से डरने की जरूरत नहीं है। विभाग ऐसे किसानों को समायोजित करने के लिए काम शुरू कर चुका है। इसके तहत संबंधित किसानों को एक हलफनामा देना होगा। निर्धारित शुल्क जमाकर किसानों को कनेक्शन जारी कर दिए जाएंगे। अधिशाषी अभियंता एके सिंह ने बताया कि हलफनामा लेकर ऐसे किसानों को समायोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें