फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: एनसीसी शिविर में सैन्य प्रशिक्षण के साथ आपदा प्रबंधन के गुर सीखेंगे 550 कैडेट

विज्ञापन
फोटो-15-खागा के चन्द्रप्रभा महाविद्यालय में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में संबोधित करते अधिकारी। सं - फोटो : credit
विज्ञापन
फतेहपुर। खागा स्थित चंद्रप्रभा महाविद्यालय में 60 यूपी बटालियन एनसीसी का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। इसमें बांदा, अतर्रा, खागा, प्रतापगढ़, अयोध्या, प्रयागराज और फतेहपुर के 550 कैडेट हिस्सा ले रहे हैं। बृहस्पतिवार को अधिनायक कर्नल बृजेश पठानिया ने कैडेटों को अनुशासन और सैन्य जीवन की कार्यशैली से परिचित कराया।
विज्ञापन

कर्नल बृजेश पठानिया ने कहा कि शिविर का उद्देश्य युवाओं में चरित्र निर्माण, आपसी मैत्री, धर्मनिरपेक्ष दृष्टिकोण, साहस और निस्वार्थ सेवा की भावना विकसित करना है। उन्होंने अनुशासन, समय की पाबंदी और स्वास्थ्य को प्रमुख लक्ष्य बताते हुए कैडेटों से वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का निष्ठा और ईमानदारी से पालन करने की अपील की।
उन्होंने बताया कि शिविर में कैडेटों को दैनिक सैन्य जीवन का अनुभव कराया जाएगा। हथियारों की जानकारी और फायरिंग प्रशिक्षण के साथ ड्रिल, मानचित्र अध्ययन, युद्धकौशल और क्षेत्र रक्षा की बारीकियां सिखाई जाएंगी। इससे कैडेट सैन्य गतिविधियों से परिचित होने के साथ आत्मविश्वास भी हासिल करेंगे।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान आपदा प्रबंधन पर भी विशेष जोर दिया जाएगा। कैडेटों को बाढ़, भूकंप और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के समय राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी दी जाएगी। इससे आपात परिस्थितियों में प्रभावी ढंग से काम करने और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने की क्षमता विकसित होगी। शिविर का उद्देश्य युवाओं को अनुशासित, साहसी और सेवाभावी नागरिक बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें