खागा। एसबीआई के अंदर पैसा निकाल कर झोले में रखते ही टप्पेबाज महिलाओं ने युवक के बैग से 50 हजार रुपये पार कर दिए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल की।
खखरेरू के बरेहटा गांव निवासी वसीम अहमद मंगलवार को एसबीआई खागा आया हुआ था। उसने अपने खाते से 50 हजार रुपये निकाले और झोले में रख लिए।
वह लाइन से बाहर निकला तो उसे लगा कि झोले में रुपये नहीं है। उसने देखा तो झोला नीचे से फटा था। उसने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी चेक की तो पता चला कि लाइन में वसीम के पीछे दो महिलाएं खड़ी थी।
वसीम ने जैसे ही पैसा झोले में रखा तो पीछे खड़ी महिला ने उसके झोले को काटकर रुपया निकाल लिया और दूसरी महिला के साथ बैंक से निकल गई। इंस्पेक्टर खागा आरके सिंह ने बताया कि महिला की पहचान कराने का प्रयास हो रहा है।