फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: हाईवे किनारे तंबू में सो रहे युवक की निर्मम हत्या

Tue, 02 Feb 2021 04:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
लखनऊ बाईपास के पास घुमंतू डेरे में सोमवार रात सो रहे एक युवक की नुकीले हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


परिजनों ने कुछ लोगों पर हत्या की आशंका जताई है। खागा कोतवाली क्षेत्र के पचीसा गांव निवासी रज्जन (45) पुत्र गुलाब लखनऊ बाईपास के डेरे में तंबू डालकर रहता था। वह रात को अकेले सोया था। पेट में नुकीले हथियार से हमला कर रज्जन की रात करीब 2 बजे हत्या कर दी गई।

रज्जन की पत्नी असगरून ने बताया करीब चार माह पहले पचीसा गांव में उस पर भी चाकू से हमला किया गया था। उसी मामले में रंजिश चली आ रही थी। तभी आरोपियों ने पति की हत्या की है। पत्नी ने नफीस और शाहिद पर हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन


पुलिस ने शंका के आधार पर दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। सीओ सिटी संजय सिंह मौके पर जांच करने पहुंचे। पुलिस ने आसपास तंबू में सोने वाले लोगों को उठाया है। पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश में जुटी है। सीओ सिटी ने बताया हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चीजें स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें