फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: हाईवे किनारे खड़े कंटेनर से 300 लीटर डीजल चोरी

विज्ञापन
फोटो-09-मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस। संवाद
विज्ञापन
थरियांव। प्रयागराज-कानपुर हाईवे किनारे खड़े ढाबा के सामने खड़े कंटेनर से चोरों ने मंगलवार रात टैंक का ताला तोड़कर 300 लीटर डीजल पार कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के भारतपुर गांव निवासी रामराज कंटेनर का चालक है। चालक ने बताया कि रात को थरियांव थाने से कुछ दूर प्रयागराज की ओर ढाबा के सामने कंटेनर खड़ा किया था। इसके बाद वह सो गया। सुबह नींद खुली।
टैंक का ताला टूटा पड़ा था। टंकी का ताला तोड़कर चोर करीब 300 लीटर डीजल चुरा ले गए हैं। चालक ने पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि घटना का शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। जांच के बाद कार्रवाई की जा रही है।

फोटो-09-मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें