फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: खागा विधायक खेल स्पर्धा तीन से और हुसैनगंज में चार से होगी प्रारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। विधानसभा स्तर पर विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन खागा और हुसैनगंज में किया जाएगा। खागा में यह प्रतियोगिता तीन दिसंबर से, हुसैनगंज में चार दिसंबर से प्रारंभ होगी। इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना ने निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम खागा अभिनीति कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के तहत सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग की स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिताओं में पुरुष और महिला के लिए एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कबड्डी, कुश्ती, जूडो, बैडमिंटन, फुटबॉल और भारोत्तोलन सहित कम से कम पांच खेलों का आयोजन होगा।
विधानसभा क्षेत्र खागा के खिलाड़ी, इच्छुक विद्यालय के छात्र और ग्रामीण अंचलों के युवक-युवतियां भाग ले सकते हैं। खागा की प्रतियोगिता तीन और चार दिसंबर को निष्पक्ष देव विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गुरसडी में आयोजित होगी। हुसैनगंज की प्रतियोगिता चार और पांच दिसंबर को सेमरामानापुर खेल मैदान हथगाम में होगी।
विज्ञापन

प्रतिभागियों के लिए विधानसभा क्षेत्र का निवासी होना अनिवार्य है। आधार कार्ड की फोटोकॉपी व फोटो क्षेत्रीय युवा कल्याण व विकास खंड को जमा कराना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें