फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः कोरोना से 17 और बीमार

विज्ञापन
नसेनिया गांव में कोरोना का सैंपल लेते चिकित्सक - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। कोरोना संक्रमण के शनिवार को 17 नए मामले सामने आए। जिसमें सबसे ज्यादा संक्रमित शहर के हैं। इसके बाद बिंदकी का नंबर है। यहां पर सीएचसी के दो कार्मिक समेत तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। प्रशासन ने नए केस सामने आने पर कंटेनमेंट जोन बनाए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को जिला कोरोना सेल को 35 सैंपलों की रिपोर्ट मिली। जिसमें शहर के सात लोग संक्रमित निकले। बिंदकी के लाहौरी मोहल्ला के एक युवक सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के दो कार्मिकों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। बिंदकी तहसील क्षेत्र के सराय शहजादा के दो और चौडगरा, जहानाबाद व चरई से एक-एक कोरोना मरीज सामने आया। खागा तहसील क्षेत्र के हथगाम कस्बे के भी दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
डीएम संजीव सिंह ने बताया कि अभी तक 30691 सैंपल की जांच कराई गई है। जिसमें 28881 की रिपोर्ट मिल चुकी है। अभी 1810 सैंपल की रिपोर्ट नहीं हासिल हो सकी है। अब तक 1750 संक्रमित सही हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना मीटर
अब तक लिए गए सैंपल-30691
मिल चुकी रिपोर्ट-28881
शनिवार मिली रिपोर्ट-35
शनिवार मिले पॉजिटिव-17
अब तक पॉजिटिव-2166
एक्टिव केस-147
डिस्चार्ज केस- 1750
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें