फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार ढहने से चार साल बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दीवार ढहने से बच्ची की मौत
विज्ञापन


फतेहपुर। ललौली थाने के सेमरई गांव में गुरुवार को दीवार ढहने से चार साल कीबच्ची की मलबे में दबकर मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

रीता(4) थाने की सेमरई ग्राम पंचायत के पुतनाई टोला निवासी वासुदेव की बेटी थी। वह घर के बाहर खेल रही थी। बारिश से मिट्टी फूल जाने के कारण दीवार कमजोर हो गई थी। इससे दीवार भरभराकर ढह गई। रीता दीवार के मलबे में दब गई।
विज्ञापन


चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद बच्ची को मलबे से बाहर निकाला। तब तक दम घुटने से बच्ची की मौत हो चुकी थी। घटना से मां दुलारी देवी बिलखती रहीं। एसओ श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


- मिट्टी फूल जाने के कारण दीवार कमजोर हो गई थी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें