फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: अलग-अलग सड़क हादसों में बाइक सवार समेत 11 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। विभिन्न स्थानों पर सड़क हादसों में 11 लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गाजीपुर थाना क्षेत्र के विकास नगर के समीप ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में गाजीपुर थानाक्षेत्र के इंद्रो निवासी श्यामलाल शर्मा ई-रिक्शा चालक घायल हो गया। असोथर थाना क्षेत्र के सरकंडी गांव निवासी रोहित पांडेय घर के बाहर आशीष द्विवेदी, उदित द्विवेदी के साथ खड़ा था। बाइक सवार की टक्कर से तीनों घायल हो गए। बाइक सवार मौके से भाग निकला।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के पखरौली निवासी देशराज का छह वर्षीय पुत्र अर्जुन घर के बाहर रोड पर खेल रहा था। बाइक सवार की टक्कर से घायल हो गया। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के झलहा निवासी संतोष साइकिल से काम पर जा रहा था।
विज्ञापन

सनगांव और पहाड़ीपुर के बीच चार पहिया वाहन ने टक्कर से घायल हो गया। सदर कोतवाली क्षेत्र के पक्का तालाब मोहल्ला निवासी राज गुप्ता सुबह बाइक से ज्वालागंज बस स्टॉप के पास गया था। कार की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया।
राधानगर थाना क्षेत्र के आंबेडकर नगर मोहल्ला निवासी शुभम, पत्नी रीता देवी और पुत्री काव्या को बाइक से लेकर गांव हुसैनगंज जा रहा था। हुसैनगंज कस्बा हथगाम रोड पर बाइक के सामने बकरी आ गई।
विज्ञापन

बकरी को बचाने के प्रयास में बाइक फिसलने से तीनों को घायल हो गए। बिंदकी कोतवाली के मुगलाही मोहल्ला निवासी फैजान फरीदपुर मोड़ पर बाइकों की भिड़ंत में घायल हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें