फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मदरसों में कश्मीरी मूल के छात्रों की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। दिल्ली ब्लास्ट के बाद जांच एजेंसियों के इनपुट पर मदरसों में कश्मीरी मूल के छात्रों की जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने जांच शुरू की है। विभाग ने बुधवार को आबूनगर के रेड्डया में संचालित मदरसे की जांच की। हालांकि कुछ नहीं मिला। विभाग ने बच्चों और उनके अभिभावकों से पूछताछ का डाटा जुटाया है।
विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को एटीएस की ओर सभी मदरसों की जानकारी मांगी गई है। जिले में कुल 111 मान्यता प्राप्त और छह एडेड मदरसे संचालित हैं। संचालित सभी मदरसों की संख्या, उनमें पढ़ने वाले बच्चों की जानकारी, कक्षाओं का विवरण और यह भी पूछा है कि कहीं किसी मदरसे में कश्मीरी मूल का कोई बच्चा अध्ययनरत है कि नहीं।
साथ ही मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों के माता-पिता का ब्योरा भी मांगा गया है। मदरसों में पढ़ाने वाले शिक्षकों, प्रबंध समिति की पूरी जानकारी मांगी गई है। एटीएस का इनपुट आने के बाद विभाग चौकन्ना हो गया है।
विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने प्रशांत साहू ने बताया कि आबूनगर का मदरसा कक्षा आठ तक संचालित है। यहां नौ टीचर और एक प्रधानाध्यापक है। सभी की जानकारी की गई है। बाकी मदरसों की जांच की जा रही है। एटीएस की ओर से मांगी जानकारियों पर विभाग काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें