बालक को बहला फुसलाकर ले गए युवक ने उसके साथ नलकूप पर कुकर्म किया। बालक ने रविवार रात परिजनों को घटना की जानकारी दी।
सोमवार सुबह पुलिस ने मां की तहरीर पर गांव के ही युवक के खिलाफ कुकर्म का मुकदमा दर्ज कर बालक का कमालगंज सीएचसी में मेडिकल कराया। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश मारी, लेकिन वह घर पर नहीं मिला।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण का आठ वर्षीय पुत्र रविवार की शाम को गांव के स्कूल के पास खेल रहा था। तभी गांव का उम्मीद आलम बालक को बहला फुसलाकर पास के नलकूप पर ले गया।
वहां उम्मीद आलम ने बालक के साथ कुकर्म किया। घटना के बाद घर पहुंचे बालक ने अपनी मां को पूरी जानकारी दी। सोमवार को बालक की मां ने उम्मीद आलम के खिलाफ पुत्र से कुकर्म की तहरीर दी।
पुलिस ने घटना स्थल पर जांच करने के बाद उम्मीद आलम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। बालक का मेडिकल सीएचसी कमालगंज में कराया गया।
एसओ पूनम जादौन ने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिश मारी गई थी। पर वह हाथ नहीं आया। शीघ्र ही अरोपी को पकड़ लिया जाएगा।