फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा महोत्सव दो जनवरी से, रूपरेखा तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दो जनवरी से शुरू होने वाले फर्रुखाबाद युवा महोत्सव की तैयारियों की रूपरेेखा तैयार की गई है। 17 जनवरी को अंतिम दिन ब्यूटी विद ब्रेन प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
विज्ञापन

स्टेट बैंक गली स्थित एक प्रतिष्ठान पर अध्यक्ष डा. संदीप शर्मा की देखरेख में कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं पर विचार विमर्श हुआ। इसमें मिस, मिस्टर, मिसेज फर्रुखाबाद, कानपुर रीजन, उप्र, इंडिया, प्रिटी इंडिया और ग्रांड इंडिया, मिस्टर उत्तर प्रदेश, मिस्टर इंडिया, मिस टीन उप्र/इंडिया प्रतियोगिता कराने पर मुहर लगी।
दो जनवरी को पहले दिन सुबह 10 बजे मेंहदी लगाओ प्रतियोगिता होगी। चार जनवरी को एक बजे निबंध, छह को प्राकृतिक सौंदर्य विषय पर ड्राइंग-पेंटिंग, सात को गुलदस्ता सजाओ, आठ को कवि सम्मेलन, नौ को सुबह सात बजे चौक से आवास विकास तक बालक-बालिका साइकिल रेस, चर्च कंपाउंड में 100 मीटर रेस, 10 को शेफ क्वीन, 11 को एकल एवं ग्रुप डांस, 13 जनवरी को सम्मान समारोह, पुरस्कार वितरण होगा।
विज्ञापन

17 जनवरी को अंतिम दिन ब्यूटी विद ब्रेन मिस्टर, मिस व मिसेज फर्रुखाबाद, मिस कानपुर रीजन, मिस उत्तर प्रदेश, मिस प्रिटी इंडिया, मिस ग्रांड इंडिया, मिस एवं मिस्टर मॉडल आदि का चयन होगा।
जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में 16 से 27 वर्ष, राज्य एवं राष्ट्रीय में 18 से 27 वर्ष, मिसेज के लिए 18 से 35 वर्ष और मिस टीन के लिए 16 से 18 वर्ष तक के प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। संदीप ने कहा कि भारतीय संस्कृति का विशेष ध्यान रखेंगे। सुरेंद्र सिंह सोमवंशी, संजीव मिश्रा, पुष्पेंद्र यादव, डॉ. कृष्णकांत त्रिपाठी, वीरेंद्र त्रिपाठी, विवेक चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें